यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई मध्यप्रदेश की महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर नौ कैंची में अचानक बेहोशी हालत में गिर गई, जिसे पुलिस और परिजनों की मदद से जानकीचट्टी चिकित्सालय लाया गया, लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि मध्यप्रदेश की 60 वर्षीय रामी बाई गुजर अपने परिजनों के साथ सुबह यमुनोत्री धाम जा रही थी। अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजनों की ओर से जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पिछला लेख Uttarakhand: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी को हिंदू धर्म से किया बहिष्कृत
अगला लेख National Game 2025: उत्तराखंड की संस्कृति-परंपरा का भव्य प्रदर्शन, मोनाल को पहचान...
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook